बंगाल में तीन धड़े में बंटी कांग्रेस? राहुल के सामने ममता से ज्यादा अपने ही बने चुनौती! समझिए कहां उलझ गई है देश की सबसे पुरानी पार्टी

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अस्तित्व के संकट के दौर से गुजर रही है। हाल के चुनावों में उसे बहुत बुरी हार मिली है। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में कांग्रेस की हालत पतली दिखी है। ऐसे में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जोड़ी के सामने कांग्रेस को फिर से बिना सहारे के खड़ा करना बहुत बड़ी चुनौती होगी।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस बुरी तरीके से उलझी दिख रही है। पिछले कई चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन सही नहीं रहा है। इस बार कांग्रेस कई राज्यों में अकेले लड़ने का संकेत दे चुकी है, खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद। लेकिन बंगाल की कहानी अलग है, यहां कांग्रेस तिराहे पर खड़ी है। कांग्रेस का धड़ा टीएमसी के साथ जाने के पक्ष में है, एक धड़ा वाम के साथ और एक अकेले। यहां राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने अपने ही सबसे बड़ी चुनौती के रूप में दिख रहे हैं।

End of Feed