मोदी सरकार पर और हमलावर होंगे राहुल, सड़क से संसद तक बदलेगा समीकरण, सजा पर रोक के समझें मायने

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 4, 2023, 03:54 PM IST

News On Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी की वापसी मोदी सरकार की मुसीबतें बढ़ाएगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अडानी मामले को लेकर वह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। अपनी विदेश यात्राओं में भी उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। लोकतंत्र पर खतरे का आरोप लगाकर उन्होंने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Rahul Gandhi Supreme Court Latest News : मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। शीर्ष अदालत ने सूरत अदालत एवं फिर गुजरात हाई कोर्ट से मिली उनकी दो साल की सजा पर रोक लगा दी। कांग्रेस नेता के लिए यह बहुत बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे उनकी लोकसभा की सदस्यता वापस मिलने और 2024 का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अयोग्यता वापस लेने का फैसला अगर आज वापस ले लिया तो राहुल सोमवार या मंगलवार से लोकसभा में दिखाई पड़ सकते हैं।

Rahul Gandhi

मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की दो साल की सजा पर लगी रोक।

कार्यकर्ताओं में आएगा जोश

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। सजा पर रोक के फैसले की खुशी उनके चेहरे पर नजर आई है। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे सत्य की जीत बताया है। जाहिर है कि लोकसभा में राहुल की उपस्थिति कांग्रेस और विपक्ष के लिए एक टॉनिक की तरह काम करेगी। कांग्रेस ही नहीं समूचे विपक्ष के लिए यह एक उत्साहजनक खबर है।

End of Feed