Defamation Case: राहुल गांधी के वकीलों ने 10 दिन का समय क्यों लिया, क्या दलीले दीं और सूरत कोर्ट ने क्या कहा? पढ़ें हर बात विस्तार से

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 4, 2023, 08:10 AM IST

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में बार-बार यह सवाल उठ रहा है कि निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी ने 10 दिन का समय क्यों लिया? यह सवाल जायज भी है। आइए पढ़ते हैं राहुल के वकीलों ने इन 10 दिनों में क्या तैयारिंया की...

Rahul Gandhi News: सूरत के सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक जमानत दे दी है। उन्होंने अवमानना के मामले में दोषी ठहराए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। सेशन कोर्ट ने राहुल की याचिका को स्वीकार करते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस देकर 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

अब सवाल ये कि राहुल गांधी के वकीलों की टीम ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने में 10 दिन का लंबा समय क्यों लगा दिया? इसका जवाब सेशन कोर्ट में दाखिल की गई अपील की कॉपी है जिसमें कई कानूनी पहलुओं के आधार पर 2 साल की सजा के फैसले को गलत बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है।

End of Feed