PM मोदी के कनाडा दौरे से क्या बदल सकता है? ट्रेड डील से लेकर खालिस्तान मुद्दे तक, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह यात्रा

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस यात्रा का मकसद भारत-कनाडा के तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारना और व्यापार, ऊर्जा, यूरेनियम, तकनीक व सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है। दौरे में प्रस्तावित CEPA व्यापार समझौते और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर भी नजर रहेगी।

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा का दौरा करेंगे। भारत और कनाडा के बीच लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों के बीच यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। दोनों देशों का फोकस व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर है। इस दौरे के दौरान प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को आगे बढ़ाना भी महत्वपूर्ण एजेंडा हो सकता है।

India Canada Relations

पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की फोटो। PTI

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दोनों देश 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या के बाद पैदा हुए कूटनीतिक तनाव से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और पीएम मोदी के बीच हालिया बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ठोस नतीजों पर काम करने पर सहमति बनी है।

End of Feed