पीएम मोदी का प्लान 'कैसे हो भाईजान', 2024 चुनाव में बीजेपी की दोबारा कराएगा सत्ता में वापसी

  • Edited by: अमित कुमार मंडलWritten by: रविकांत राय
  • Updated Mar 10, 2023, 03:05 PM IST

पीएम मोदी के विकास के मूल मंत्र को लेकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे ने एक ऐसा प्रोग्राम डिजाइन किया है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए निर्णायक साबित होने जा रहा है।

PM Modi Plan for 2024 Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बीजेपी आज से एक ऐसा अभियान लॉन्च कर रही है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस प्लान के तहत बीजेपी ने 60 लोकसभा सीटों को लक्षित किया है। क्या है ये प्लान और इसे किस तरह अंजाम दिया जाएगा, हम आपको बता रहे हैं।

PM Modi

आज से बीजेपी देश के 10 राज्यों में अल्पसंख्यक आउटरीच प्रोग्राम को लॉन्च कर रही है।

पीएम मोदी का मूलमंत्र लेकर आगे बढ़ेगी पार्टी

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन संबोधन में पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो मुस्लिम समुदाय के बीच जाएं, पढ़े लिखे मुस्लिम भाइयों से मुलाकात करें और उन्हें बताएं कि सरकार कैसे उनके जीवन में बदलाव ला रही है। पीएम के इस मूल मंत्र को लेकर बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे ने एक ऐसा प्रोग्राम डिजाइन किया है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए निर्णायक साबित होने जा रहा है। ये कार्यक्रम अगले चार महीने तक चलेगा।

प्लान नंबर 1

आज से बीजेपी देश के 10 राज्यों में अल्पसंख्यक आउटरीच प्रोग्राम को लॉन्च कर रही है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोग्राम के तहत लोकसभा की उन 60 सीटों को चुना गया है जहां इनकी आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है। 5000 ऐसे अल्पसंख्यक इन लोकसभा सीटों से चुने जाएंगे जो मौजूदा सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं और बीजेपी की योजना इन्हीं के सहारे मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने की है।

End of Feed