2 देशों की संसद में संबोधन, BRICS में शिरकत, आज से 5 मुल्कों के 'मेगा विजिट' पर PM मोदी, जानें एजेंडे में क्या-क्या

घाना से प्रधानमंत्री मोदी कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबौगो के लिए रवाना होंगे। इस देश में वह चार जुलाई तक रहेंगे। पीएम का यह दौरा त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के निमंत्रण पर हो रहा है। साल 1999 के बाद यह किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा है। पीएम मोदी भी पहली बार यहां जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम यहां के राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगलू और प्रधानमंत्री बिसेसर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

PM Modi 5 Countries Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस बार उनकी यात्रा की अवधि थोड़ी लंबी है। वह आठ दिन में पांच देशों का दौरा करेंगे। दो जुलाई से शुरू हुई उनकी इस 'मेगा यात्रा' का समापन 9 जुलाई को होगा। प्रधानमंत्री जिन पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उनके नाम हैं घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया। पीएम मोदी के विदेश दौरे की एक खासियत यह भी है कि आम तौर पर वह एक देश की यात्रा नहीं करते, उनकी कोशिश रहती है कि एक बार में कम से कम दो से तीन देशों की यात्रा वह कर लें।

PM Modi foreign visit

पीएम मोदी का पांच देशों का दौरा।

तीन जुलाई तक घाना में रहेंगे PM

पीएम सबसे पहले घाना जाएंगे। वह दो से तीन जुलाई तक घाना में रहेंगे। यह बीते तीन दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा है। बताया जा रहा है कि अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ बैठक करेंगे। दोनों नेता आपसी भागीदारी को मजबूत बनाने के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। आर्थिक सहयोग, ऊर्जा, रक्षा और विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर बातचीत और करार होगा। पीएम मोदी की यात्रा, घाना, अफ्रीकी यूनियन और इकोनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स के साथ करीबी संबंध बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

End of Feed