जिस चीनी एयर डिफेंस सिस्टम पर भरोसा कर बैठा था पाकिस्तान, उस पर चीन खुद नहीं करता यकीन! खरीद चुका है रूस से S-400

Pakistan Air Defence System: भारत ने 6 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकनों पर हमला किया था। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। भारत के इस हमले को पाकिस्तान का चीनी एयर डिफेंस सिस्टम पकड़ने में नाकाम रहा था।

Pakistan Air Defence System: पाकिस्तान काफी समय से ऐसी हरकतें कर रहा था, जिससे भारत उससे उलझे। भारत की सहनशीलता जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पार कर गई, तब भारत एक रात उठा और सीधे पाकिस्तान के अंदर बने आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया। भारत जब पाकिस्तान के अंदर इन हमलों को अंजाम दे रहा था, तब पाकिस्तान को इसकी भनक तक नहीं लगी। न पाकिस्तान का रडार कुछ पकड़ पाया और न ही चीनी एयर डिफेंस सिस्टम। पाकिस्तान ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद चीनी एयर डिफेंस सिस्टम को सीमा पर तैनात किया था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस चीनी सिस्टम के बाद भारत उसकी सीमा में हमले नहीं करेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

End of Feed