Russia Ukraine war : गत 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हो गए। युद्ध की विभीषका में एक साल तक जलने के बाद भी दोनों देश एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए आतुर हैं। दोनों तरफ से हमले जारी हैं। यह युद्ध कब रुकेगा इसके बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे ने इस युद्ध को आगे जारी रखने की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है। पूरी दुनिया पर असर डालने वाला यह युद्ध आगे कौन सा करवट लेगा इसे लेकर अनिश्चितता एवं दुविधा बरकरार है।
युद्ध में तबाह यूक्रेन की इमारतें।
