पीएम मोदी ने अंतरिक्ष नीति को बनाया मजबूत, ISRO चीफ ने दिया क्रेडिट; जानें क्या बोले प्रधानमंत्री

National Space Day: इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को बड़ा क्रेडिट देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष नीति को मजबूत बनाया। उन्होंने ये दावा उस वक्त किया, जब पूरा देश नेशनल स्पेस डे मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

PM Modi Strengthened Space Policy of India: देश शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। भारत का अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वैज्ञानिकों ने इस मिशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री के योगदान पर भी चर्चा की। वैज्ञानिकों ने मून मिशन की कामयाबी के बाद पीएम मोदी की बातचीत का जिक्र किया। कहा कि उनके प्रेरक शब्दों ने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

PM Modi Strengthened Space Policy of India

नेशनल स्पेस डे पर क्या बोले इसरो चीफ और पीएम मोदी?

चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत

चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला मून मिशन था। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि हमें याद कराता है, क्योंकि पिछले साल 23 अगस्त को भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया था। इस साल के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम है 'चांद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा'।

End of Feed