मोहम्मद फैजल के मामले से राहुल गांधी के लिए उम्मीद, बहाल हो सकती है लोकसभा सदस्यता

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 29, 2023, 03:16 PM IST

लक्षद्वीप के लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल (Mohammad Faizal) मामले में 10 साल की सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई थी। लेकिन उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़कर वापस पा ली। क्या इस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandh) भी अपनी लोकसभा सदस्यता वापस प्राप्त कर सकते हैं।

लक्षद्वीप के लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल (Mohammad Faizal) की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। इस फैसले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandh) की लोकसभा सदस्यता बहाल होने की उम्मीद है। फैजल को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने और 10 साल के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जनवरी में लोकसभा सचिवालय ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। फिर उन्होंने सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट ने दोषी ठहराये जाने और सजा के फैसले को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद लोकसभा सचिवालय को उनकी सदस्यता बहाल करनी पड़ी। इस मामले पर गौर करें तो स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी की सदस्यता भी बहाल हो सकती है।

Mohammad Faizal, Rahul Gandhi

मोहम्मद फैजल की तरह राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो सकती है?

इस तरह गई राहुल गांधी की संसद सदस्यता

गौर हो कि मोदी सरनेम के मामले में सूरत की सत्र अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। कानून के मुताबिक दो साल या दो साल से अधिक की सजा होने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि की सदस्यता खत्म हो जाती है। चाहे वह सांसद या विधायक क्यों न हो। इसी कानून के तहत मानहानि मामले में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे।

End of Feed