मोदी सरकार में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे? कांग्रेस ने जारी की लिस्ट; गरमाई सियासत

Train Accident List: क्या आप जानते हैं कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कुल कितने बड़े हादसे हुए हैं? गोंडा में रेल हादसे के बाद कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी करके लिस्ट साझा की है, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Major Train Accidents During Modi Sarkar: नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उसी दिन गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस पार्टी ने ये जानकारी उस वक्त साझा की है, जब गोंडा रेल हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्या आप ये जानते हैं कि मोदी सरकार में अब तक कितने बड़े रेल हादसे हुए हैं, उन हादसों में कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग घायल हो गए थे?

Major Train Accidents During Modi Sarkar

मोदी सरकार में हुए बड़े रेल हादसों की सूची।

कांग्रेस ने शेयर की मोदी सरकार में हुए बड़े रेल हादसे की लिस्ट

एक तरफ उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के कुछ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग जख्मी हो गये। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस हादसे के बाद मोदी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए बीते 10 सालों में हुए बड़े रेल हादसे की सूची साझा की है और ये पूछा है कि इन हादसों के लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है,

End of Feed