महाराष्ट्र में महायुति की सरपट दौड़ी गाड़ी, अघाड़ी बनी पिछाड़ी, BJP की सुनामी में उड़ गया MVA

Maharashtra Assembly Election : माना जा रहा है कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी के नारे 'एक हैं तो सेफ हैं' पर लोगों ने विश्वास जताया। इन नारों ने हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को जो नुकसान हुआ है, अपने चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र ने उसकी भरपाई कर दी है।

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की प्रचंड जीत हो रही है। विधानसभा की 288 सीटों के लिए काउंटिंग चल रही है। काउंटिंग शुरू होने के करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भाजपा 128 सीटों, शिवसेना 55 सीट, एनसीपी 35, कांग्रेस 20, शिवसेना यूबीटी 17, एनसीपी शरद पवार 20 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 19 सीटों पर आगे हैं। ये रुझान यदि नतीजों में तब्दील हो गए तो महायुति राज्य में प्रचंड जीत दर्ज करेगा। खुद भाजपा 120 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी जीत होगी। किसी को भी इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तरूढ़ गठबंधन का सत्ता में इस तरह से वापसी करना सभी को आश्चर्यचकित करने वाला है।

Maharashtra Assembly Election Result

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे 2024

रंग लाई 'माझी लाडकी बहिन योजना'

एक्सपर्ट मान रहे हैं कि शिंदे सरकार और उसकी योजनाओं से महाराष्ट्र के लोग संतुष्ट हैं। खासकर 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' पर महिलाओं ने काफी भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी के नारे 'एक हैं तो सेफ हैं' पर लोगों ने विश्वास जताया। इन नारों ने हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएएस) का काम भी महायुति गठबंधन से लोगों को जोड़ा है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को जो नुकसान हुआ है, अपने चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र ने उसकी भरपाई कर दी है।

End of Feed