क्या ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति है ट्रंप की चेतावनी? 'खतरनाक' मोड़ पर पहुंचा ईरान-इजरायल संघर्ष

रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए शहर से निकलने की कोशिश में हैं लेकिन हर तरफ उन्हें ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है। जो दूरी आम तौर पर तीन घंटे में पूरी होती थी उसे पूरा करने में लोगों को करीब 14 घंटे का समय लग रहा है। तेहरान में लोग डरे हुए हैं।

Israel Iran War : इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष खतरनाक रूप लेने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े धमाके सुने गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ने के लिए कहा है। ट्रंप खुद तय समय से पहले जी-7 शिखर सम्मेलन से वापसी कर रहे हैं। इससे मध्य पूर्व में नाजुक होते हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजरायल की तरफ अपने हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्टों में इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के हवाले से कहा गया है कि ईरान ने उनके देश की तरफ और ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन हमले के बाद उत्तरी इजरायल में साइरन बजाए गए और लोगों से बम शेल्टरों में शरण लेने के लिए कहा गया।

Trump warning

तेहरान में मंगलवार सुबह सुने गए धमाके।

रूबियो भी लौटेंगे वाशिंगटन

मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रूबियो भी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वाशिंगटन लौटेंगे। इस बीच, इजरायल स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से जल्द से जल्द इस देश को छोड़ने के लिए कहा है। चीन ने अपने नागरिकों से जॉर्डन की तरफ जाने के लिए कहा है।

End of Feed