क्या आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए बिहार का दौरा कर रहे राहुल गांधी? सीट बंटवारे पर अभी फंसा है पेंच; समझिए सियासत

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एकदिवसीय यात्रा पर हैं। बेगूसराय में वे 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल होने के बाद पटना में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा और जेडीयू के नेताओं ने राहुल की इस यात्रा को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल गांधी आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए बिहार का दौरा कर रहे हैं?

Rahul Gandhi in Bihar: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है, तमाम सियासी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। विपक्षी गठबंधन INDIA और सत्ताधारी NDA दोनों में शामिल दलों के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। चुनावी उठापटक के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय करने के लिए अब तक बातचीत का दौर भी शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस के सामने इस बार बड़ी चुनौती होगी कि वो अपनी सहयोगी राजद से मोलभाव करके कम से कम पिछले चुनाव जितनी सीट पा सके। इसी बीच राहुल गांधी बिहार के दौरे पर हैं।

Rahul Gandhi Bihar Visit Political Meaning

क्या राहुल गांधी अपने ही सहयोगी दल आरजेडी पर बना रहे दबाव?

क्या लालू यादव की राजद पर दवाब बनाने बिहार पहुंचे हैं राहुल गांधी?

राहुल गांधी क्या राजद पर दबाव बनाने के मकसद से बिहार का दौरा कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उनके विरोधी नेताओं ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला अब तक सेट नहीं हो पाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस ने ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने खाते में लाने की भरपूर कोशिश करेगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था और कितनी सीटों पर जीत हासिल की थी।

End of Feed