हानियेह का बदला लेने के लिए क्या इजरायल पर एरियल अटैक करेगा ईरान? जानिए कितनी है उसके एयर फोर्स की ताकत

Iran Airforce Strength: ग्लोबल फायर रिपोर्ट के अनुसार ईरान की एयरफोर्स या हवाई ताकत की अगर बात करें तो उसके पास कुल 551 हवाई हथियार हैं जिनमें फाइटर प्लेन की संख्या 186, इसमें भी हमला करने वाले हवाई जहां 23 हैं, टार्सपोर्ट प्लेन 86, ट्रेनर्स 102, स्पेशल मिशन के लिए 10, टैंकर फ्लीट में 7, हेलिकॉप्टर 129, अटैक हेलिकॉप्टर 13 हैं।

Iran Airforce Strength: हमास के शीर्ष नेता इस्मालइ हानियेह की हत्या मंगलवार को हो गई। हानियेह ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान गया था। बताया जा रहा है कि तेहरान के एक सुरक्षित अपार्टमेंट में जब वह सो रहा था। तभी एक एरियल स्ट्राइक में उसकी हत्या हो गई। अब ये हत्या किस तरह से हुई। अभी यह साफ नहीं है। ईरान ने कहा है कि वह इस हत्या की जांच कर रहा है। अब ईरान से क्या सच्चाई सामने आती है। ये देखने वाली बात होगी।

Iran military

ईरान की हवाई ताकत।

क्या ईरान बदला ले सकता है?

बहरहाल, हानियेह की हत्या के बाद ईरान बौखलाया हुआ है। उसने इस हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा है कि इसका वह बदला लेगा। दरअसल, हानियेह ईरान के बुलावे पर तेहरान आया था। वह एक तरह से ईरान सरकार का आधिकारिक मेहमान था। किसी देश में उसके मेहमान को यदि मार दिया जाए तो यह उस देश के लिए शर्मसार करने वाली बात होगी। यह तो अतंरराष्ट्रीय बेइज्जती जैसी बात है। अब ईरान कह रहा है कि वह बदला लेगा लेकिन सवाल है कि क्या वह बदला ले सकता है। क्या उसके पास इजरायल पर हमला करने की क्षमता है, क्या उसके पास उस तरह की फाइटर प्लेन और मिसाइलें हैं जो हजारों किलोमीटर का सफर तय कर इजरायल में हमला कर सकें। यहां हम फाइटर प्लेन मिसाइल सहित एरियल स्ट्राइक की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ईरान की भौगोलिक सीमा इजरायल से नहीं लगती। ऐसे में वह अपनी ग्राउंड फोर्स वहां नहीं भेज सकता। इजरायल को अगर निशाना बनाना है या उस पर हमला करना है तो उसे हवाई हमला करना होगा। यह हवाई हमला ड्रोन से, रॉकेट से, मिसाइल से और फाइटर प्लेन से हो सकता है।

End of Feed