शरद पवार, अजित पवार के मुलाकात की क्या है इनसाइड स्टोरी? समझें चाचा-भतीजे की पॉलिटिक्स

Maharashtra Chacha Bhatija: महाराष्ट्र की सियासत में कब क्या होने वाला है इसका अंदाजा लगाना बिल्कुल वैसा है जैसे रेत में सुई ढूंढना। क्या आप जानते हैं कि अगस्त के महीने में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच एक व्यवसायी के घर हुई बैठक की असल वजह क्या थी? पढ़ें इनसाइड स्टोरी।

Sharad Pawar Vs Ajit Pawar: सियासत में चाचा-भतीजे की लड़ाई जगजाहिर है। चाहें वो उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, महाराष्ट्र हो या फिर छत्तीसगढ़ हो। इन दिनों महाराष्ट्र के चाचा-भतीजे की जंग बेहद दिलचस्प मोड़ ले रही है। महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या होने वाला ये समझना, बिल्कुल रेत में सुई ढूढ पाने के जैसा है। शरद पवार और अजित पवार की लड़ाई किसी से नहीं छिपी है, इस बीच बुधवार को बड़ी दिलचस्प कहानी सामने आई। उद्योगपति के घर पर शरद-अजित की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी खुद एनसीपी नेता ने साझा की है।

Chacha Bhatija

शरद पवार और अजित पवार की लड़ाई की कहानी।

चाचा-भतीजे के बीच बंद कमरे में क्या खिचड़ी पकी थी?

इसी साल अगस्त महीने की बात है, जब ये खबर सामने आई थी कि पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक उद्योगपति के आवास पर बंद कमरे में बैठक की। अब शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने ये दावा किया है कि इस गुपचुप मुलाकात में पार्टी में औपचारिक विभाजन रोकने की संभावना पर चर्चा की गई थी। बता दें, यह बैठक अजित पवार के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद हुई थी।

End of Feed