300 से ज्यादा कमरे, 52 सुइट्स, ग्रैंड बॉलरूम, क्यों खास है इस्लामाबाद का सेरेना होटल, US-ईरान में यहीं बातचीत

इस्लामाबाद के सेरेना होटल की गिनती शहर के प्रमुख पांच सितारा होटलों में होती है। यह सेरेना होटल्स समूह का हिस्सा है, जिसका प्रबंधन टूरिज्म प्रमोशन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह कंपनी सेरेना ब्रांड की मालिक और संचालक है।

Islamabad Serena Hotel : सीजफायर पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका और ईरान दोनों देशों का शिष्टमंडल इस्लामाबाद में मौजूद है। इस शांति वार्ता पर दुनिया भर की नजरें लगी हुई हैं। इस हाई प्रोफाइल बैठक को देखते हुए इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी एवं सुरक्षाबल तैनात हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता जिस होटल में होगी, उस होटल में भी सुरक्षा चाक-चौबंद है। सुरक्षा खासकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उपस्थिति को देखते हुए होटल को पहले ही अन्य मेहमानों से खाली करा लिया गया। इस होटल का नाम सेरेना है। इस उच्चस्तरीय बैठक के लिए राजधानी के इस होटल को चुनने की भी वजहें हैं। यह होटल कई मायनों और सुविधाओं के लिहाज से खास है। यहां हम इस होटल की खासियतों के बारे में जानेंगे-

serena hotel

इस्लामाबाद का सेरेना होटल।

इस्लामाबाद का सेरेना होटल

इस्लामाबाद के सेरेना होटल की गिनती शहर के प्रमुख पांच सितारा होटलों में होती है। यह सेरेना होटल्स समूह का हिस्सा है, जिसका प्रबंधन टूरिज्म प्रमोशन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह कंपनी सेरेना ब्रांड की मालिक और संचालक है, और आगा खान फंड फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट इसकी सबसे बड़ी हिस्सेदार है। इस होटल का उद्घाटन वर्ष 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा किया गया था। सेरेना होटल राजधानी के एक सुरक्षित इलाके में स्थित है, जो संवेदनशील वार्ताओं और उच्च-स्तरीय कूटनीतिक बैठकों के लिए उपयुक्त है। यहां अक्सर राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की जाती है। यह होटल छह एकड़ में फैले खूबसूरत बहु-स्तरीय बागानों के बीच स्थित है।

End of Feed