एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस: OCI कार्ड धारकों के क्या हैं मौलिक अधिकार? क्या देश में कर सकते हैं प्रदर्शन?

मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। पुलिस के हवाले से कहा गया कि भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उनके खिलाफ संबंधित आव्रजन प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। इमरान खान के पास OCI कार्ड है।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई में एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिन बाद भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 तक देश छोड़ने के लिए कहा है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7 के तहत मिली शक्तियों का हवाला दिया है।

Imran khan

एक्टर आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान।

यह मामला इसलिए अहम है, क्योंकि इससे एक बड़ा सवाल खड़ा होता है: क्या भारत में रहने वाला OCI कार्डधारक किसी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता? क्या विदेशी नागरिकों को भारत में मौलिक अधिकार प्राप्त हैं? और क्या किसी प्रदर्शन में शामिल होने भर से सरकार किसी विदेशी नागरिक को देश छोड़ने के लिए कह सकती है? इन सवालों का जवाब देने के लिए भारतीय नागरिकता, OCI कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं और विदेशी नागरिकों पर लागू आव्रजन कानून के बीच अंतर समझना जरूरी है।

End of Feed