ईरान युद्ध से अब 'उर्वरक और खाद्य संकट'! ग्लोबल फूड सिक्योरिटी पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर तेल और गैस के जहाजों को रोकना संकट भरी कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है। होर्मुज से ट्रैफिक में निरंतर बाधा केवल ऊर्जा संकट ही नहीं होगा। यह उर्वरक संकट भी एक अहम मुद्दा होगा, जहां कीमतें नाटकीय रूप से बढ़ जाती हैं और आपूर्ति कम हो जाती है।

Iran War Could Create Fertiliser Shock: ईरान युद्ध में हर नए दिन के साथ नया मोड़ लेते जा रहा है। फिलहाल युद्ध थमने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। एक ओर जहां अमेरिका और इजराइल ने ईरान को बमों और मिसाइलों से दहला दिया है, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी हार मानने को तैयार नहीं है। ईरान भी अपने ड्रोन के दम पर दोनों देशों को टक्कर देते हुए खास तौर अरब देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच कई बड़े संकट पैदा हो गए हैं। ईरान ने अपने प्रभुत्व वाले होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। इससे भारत सहित दुनिया के कई देशों में तेल और गैस संकट पैदा हो गया है। सिर्फ तेल-गैस ही नहीं, अगर हालात ऐसे ही रहे तो भविष्य में उर्वरक और खाद्यान्न संकट भी पैदा हो सकता है। किस तरह ये संकट पैदा हो सकता है, विस्तार से जानिए।

war in Iran

क्या गहराएगा उर्वरक संकट?

ऊर्जा संकट ही नहीं, उर्वरक संकट भी अहम मुद्दा

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर तेल और गैस के जहाजों को रोकना संकट भरी कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है। होर्मुज से ट्रैफिक में निरंतर बाधा केवल ऊर्जा संकट ही नहीं होगा। यह उर्वरक संकट भी एक अहम मुद्दा होगा, जहां कीमतें नाटकीय रूप से बढ़ जाती हैं और आपूर्ति कम हो जाती है। अगर ऐसा हुआ तो वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा भी होगा। आधुनिक कृषि न सिर्फ सूर्य के प्रकाश और मिट्टी पर, बल्कि प्राकृतिक गैस पर भी निर्भर करती है। जब जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज हैबर और कार्ल बॉश ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में नाइट्रोजन स्थिरीकरण की विधि विकसित की, तो उन्होंने बड़े पैमाने पर अमोनिया उत्पादन से कहीं अधिक बड़ा काम किया। उन्होंने एक वैश्विक रासायनिक क्रांति की शुरुआत की जो आधुनिक सभ्यता और कृषि की आधारशिला बनी हुई है। इस प्रक्रिया के जरिए मीथेन अमोनिया में बदल जाती है, और अमोनिया नाइट्रोजन उर्वरकों जैसे यूरिया में बदल जाती है। यह सबसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने वाला नाइट्रोजन उर्वरक है।

End of Feed