हरियाणा में कब किसकी रही सरकार? कौन कब से कब तक रहा सीएम; देख लें पूरी लिस्ट

Haryana Chunav: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। सभी 90 विधानसभा सीट के लिए आगामी 1 अक्टूबर 2024 को मतदान होने हैं। ऐसे में आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि सूबे में कब किस पार्टी की सरकार रही और कौन कब सीएम रहा।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसका फैसला करने के लिए सूबे में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी, विधानसभा चुनाव के नतीजों से ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसका डंका बजा और किसकी लंका लगी। राज्य में साल 2014 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। क्या आप जानते हैं कि सूबे में पहली बार कब विधानसभा चुनाव हुए, कौन पहला मुख्यमंत्री बना और किसके नाम सबसे लंबे समय तक हरियाणा का सीएम रहने का कीर्तिमान दर्ज है। आपको सबकुछ इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Haryana CM List

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची।

कौन बना था हरियाणा का पहला मुख्यमंत्री?

भगवत दयाल शर्मा... यही वो नाम है, जिन्हें हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। 1 नवंबर 1966 को उन्होंने इस पद को संभाला था। भारतीय संविधान के मुताबिक कानूनी तौर पर राज्य का मुखिया भले ही राज्यपाल होता है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास सूबे का वास्तविक कार्यकारी अधिकार होता है।

End of Feed