चिनाब नदी पर सलाल और बगलिहार डैम बंद, सूखने लगा पाकिस्तान का गला, क्या-क्या होगा असर?

सिंधु नदी संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले ने पाकिस्तान में चिंता पैदा कर दी है। पाकिस्तान की सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (IRSA) सलाहकार समिति ने सोमवार को भारत द्वारा कम आपूर्ति के कारण मारला में चिनाब नदी के प्रवाह में अचानक कमी पर गहरी चिंता जताई।

Baglihar Dam On Chenab River Closed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने का पूरा इंतजाम कर लिया है। सबसे बड़ा झटका सिंधु जल संधि को स्थगित करके दिया है। अब इसका असर दिखने भी लगा है। युद्ध की गीदड़भभकी पर उतरा पाकिस्तान अपनी करनी भुगत रहा है। चेनाब नदी पर बने दो बांधों के गेट बंद कर भारत ने बता दिया कि इस बार उसका इरादा सख्त कार्रवाई करने का है। जम्मू और कश्मीर के रियासी क्षेत्र से मिली नवीनतम तस्वीरों में चिनाब नदी पर सलाल बांध के सभी द्वार बंद दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रामबन से आई तस्वीरों में चेनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के सभी द्वार भी बंद दिखाई दिए।

Baglihar dam

पाकिस्तान को मिल रहा सबक

स्थानीय लोगों ने भी किया समर्थन

भारत के इस कदम को क्षेत्र के निवासियों का पुरजोर समर्थन मिला है। उन्होंने पाकिस्तान की कार्रवाइयों की निंदा की है और चेतावनी दी है कि लगातार उकसावे से युद्ध हो सकता है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने पाकिस्तान के लगातार दखल और शत्रुतापूर्ण रुख के बारे में गहरी निराशा जताई। सीमा पार गतिविधियों और बढ़ते तनाव के पैटर्न का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लिए बुरे दिन आ रहे हैं क्योंकि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वे क्या कर रहे हैं। आप (पाकिस्तान) विनाश के रास्ते पर जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अपने कारनामों के नतीजों को अनदेखा कर रहा है।

End of Feed