एक-एक कर तमाम हो रहे भारत विरोधी दहशतगर्द, 2023 में विदेशी धरती पर मारे गए ये 10 आतंकी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 7, 2023, 11:55 AM IST

Terrorist Adnan Ahmad : पाकिस्तानी मीडिया में इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एवं अनालिसिस विंग (RAW) का हाथ होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान जिस तरह से आर्थिक तंगी एवं प्रतिबंधों के दौर से गुजर रहा है।

Terrorist Adnan Ahmad : भारत के दुश्मन एक-एक कर खत्म हो रहे हैं। गत एक साल में कनाडा से लेकर पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में ये आतंकी एवं दहशतगर्द मारे गए हैं। आतंकियों के मारे जाने की इस कड़ी में नया नाम अदनान अहमद उर्फ हंजला अहमद का नया जुड़ा है। अदनान मुंबई हमले 26/11 का मास्टरमाइंड एवं जैश ए मोहम्मद का सरगना हाफिज सईद का करीबी था। इसने जम्मू कश्मीर में कई हमलों की साजिश भी रची थी। कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने अज्ञात बंदूकधारियों ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी। भारत के दुश्मनों को कौन खत्म कर रहा है, इसके बारे में कई तरह चर्चाएं हो रही हैं।

terrorists

कराची में मारा गया लश्कर का आतंकी अदनान अहमद। -प्रतीकात्मक तस्वीर

बोझ बने आतंकियों से छुटकारा पाना चाहता है पाक?

पाकिस्तानी मीडिया में इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एवं अनालिसिस विंग (RAW) का हाथ होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान जिस तरह से आर्थिक तंगी एवं प्रतिबंधों के दौर से गुजर रहा है, इसलिए आतंकियों का पालना-पोसना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। जो आतंकवादी उसके लिए बोझ बन गए हैं, वह उनका एक-एक कर सफाया कर रहा है।

End of Feed