'लेक अमेरिका' पर कनाडा का पलटवार, ट्रंप के फैसले को ठुकराया; आखिर क्यों छिड़ी नाम की जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'लेक ओंटारियो' का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने का आदेश जारी करने के बाद कनाडा और अमेरिका के बीच नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इसके जवाब में ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने झील के तट पर "लेक ओंटारियो: आज और हमेशा के लिए" लिखा विशाल बोर्ड लगा दिया है।

27 अगस्त 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध 'लेक ओंटारियो' (Lake Ontario) का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'लेक अमेरिका' (Lake America) करने का निर्देश दिया गया। दोनों देशों के बीच चल रहे कड़ाके के व्यापार युद्ध के बीच आए इस फैसले को कनाडा ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Lake Ontario Renaming Dispute

ट्रंप के 'नाम बदलो' अभियान के खिलाफ ओंटारियो का मोर्चा (फोटो: एआई इमेज)

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर डग फोर्ड ने ग्रिम्सबी के पास झील के तट पर एक विशाल बोर्ड स्थापित किया, जिस पर अंग्रेजी और फ्रांसीसी भाषा में लिखा है-'लेक ओंटारियो: आज और हमेशा के लिए'। फोर्ड ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कनाडा अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेगा और ट्रंप के जाने के बाद भी यह 'लेक ओंटारियो' ही कहलाएगी।

End of Feed