'INDI'गठबंधन में कांग्रेस का कद घटा गए चुनाव नतीजे, अब आसान नहीं होगा सीट बंटवारा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 3, 2023, 03:43 PM IST

Assembly Elections 2023 : राष्ट्रीय राजनीति पर इन चुनावों का असर पड़ना तय है। चुनाव नतीजों का असर सबसे ज्यादा प्रभाव विपक्ष के 'इंडी' गठबंधन पर पड़ेगा। गठबंधन की सुस्ती और तेज होगी। सीट बंटवारे पर विवाद ने अगर तूल पकड़ा तो इसमें शामिल दल अपना अलग रास्ता अपना सकते हैं।

Assembly Elections 2023 : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के सियासी संकेत बहुत स्पष्ट और चटख हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां गदगद है। वहीं, कांग्रेस को केवल तेलंगाना से संतोष करना पड़ा है। राजस्थान में भाजपा की जीत पहले से पक्की मानी जा रही थी लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर संशय था लेकिन इन दोनों राज्यों में भगवा पार्टी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। एमपी में तो उसने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में भी उसने शानदार प्रदर्शन किया है।

kharge

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार।

राष्ट्रीय राजनीति पर होगा इन चुनाव नतीजों का असर

राष्ट्रीय राजनीति पर इन चुनावों का असर पड़ना तय है। चुनाव नतीजों का असर सबसे ज्यादा प्रभाव विपक्ष के 'इंडी' गठबंधन पर पड़ेगा। गठबंधन की सुस्ती और तेज होगी। सीट बंटवारे पर विवाद ने अगर तूल पकड़ा तो इसमें शामिल दल अपना अलग रास्ता अपना सकते हैं। दरअसल, चुनाव नतीजों ने कांग्रेस को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, इन चुनावों को लेकर कांग्रेस एक बड़ा दांव खेलने की कोशिश में थी। उसे उम्मीद थी कि राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ तीनों जगह वह सरकार बना लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भाजपा ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

End of Feed