42 पर भरोसा, 20 का टिकट काटा, 10 महिलाओं को टिकट, दिल्ली चुनाव के लिए केजरीवाल ने इस बार बदली है रणनीति

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल को दिल्ली में अपनी मुफ्त वाली योजनाओं जैसे कि बिजली, पानी, डीटीसी में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर काफी भरोसा है। अब उन्होंने चुनाव जीतने पर प्रत्येक महिला के खाते में 2100 रुपया ट्रांसफर करने का वादा किया है। दिल्ली चुनाव में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का एक बड़ा दांव चला है।

Delhi Assembly Election : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से अभी तिथियों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक गतिविधियों ने सियासी पारे को गर्म कर दिया है। खासतौर पर, आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी तैयारी में भाजपा और कांग्रेस पर बढ़त बना चुकी है। विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए उसने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अरविंद केजरीवाल की कोशिश इस बार सीएम पद पर हैट्रिक लगाने की है। हालांकि, इस बार परिस्थितियां बहुत हद तक बदली हुई हैं। केजरीवाल खुद सीएम पोस्ट पर नहीं हैं, दूसरा उन्हें इस बार 10 साल की 'सत्ता विरोधी लहर' का सामना भी करना है। यही नहीं, दिल्ली सरकार अपनी आबकारी नीति, 'शीशमहल' सहित कई मुद्दों पर बैकफुट पर भी है।

Delhi Assembly Election

दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाना चाहते हैं केजरीवाल।

इस बार 10 महिलाओं को टिकट दिए

इन चुनौतियों के बावजूद केजरीवाल ने मौजूदा चुनाव के लिए अपनी खास रणनीति तैयार की है। वह इस रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 साल की एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को बेअसर करने के लिए केजरीवाल ने 20 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। इस बार टिकट बंटवारे में उन्होंने नए चेहरों को तरजीह दी है। हालांकि, उन्होंने अपने 42 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिन विधायकों का फीडबैक ठीक नहीं है, उनका टिकट काटा जाएगा। इसके अलावा, केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा से आए कई नेताओं को भी मौका दिया है। AAP ने इस बार 10 महिला उम्मीदवार भी उतारे हैं।

End of Feed