Amritpal Singh's Waris Punjab De Latest News: भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह ने गूगल फॉर्म के जरिए वारिस पंजाब दे संगठन को ऑनलाइन लॉन्च कराया और दुनिया भर में युवाओं से इसकी सदस्यता लेने के लिए कहा था। रोचक बात है इस संगठन को दीप सिद्धू ने प्रेशर ग्रुप के तौर पर बनाया था, मगर उसने इसी को एक तरह से हाईजैक कर सिखों के लिए अलग खालिस्तान की मांग को प्रमुख डिमांड बना दिया। इतना ही नहीं, सिंह के दिमाग में इसके बैनर तले एक स्कूल खोलने की योजना भी थी। उसने पूर्व में एनआईआर बच्चों के लिए स्कूल खोलने का ऐलान किया था।
कट्टरपंथी उपदेशक और वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह। (फाइल)
