Cash For Query: महुआ मोइत्रा के लिए अब आगे क्या? एथिक्स कमेटी ने की है निष्कासन की सिफारिश

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 10, 2023, 01:15 PM IST

Cash-for-query charges: लोकसभा के कंडक्ट ऑफ बिजनेस से चैप्टर XXA में एथिक्स कमेटी की कार्यशैली के बारे में बताया गया है। इसमें कहा गया है कि कमेटी अपनी सिफारिश रिपोर्ट के रूप लोकसभा के स्पीकर के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद स्पीकर रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखने के बारे में फैसला ले सकते हैं।

Cash-for-query charges:'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है। संसद की एथिक्स कमेटी ने 6-4 के अपने फैसले में उनके निष्कासन की सिफारिश की है। यह सिफारिश अब लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के पास जाएगी। इस पूरे प्रकरण में महुआ अलग-थलग पड़ गई हैं। सबसे बड़ी हैरानी इस बात की है कि उनकी पार्टी टीएमसी पूरी मुस्तैदी के साथ उनके साथ खड़ी नहीं हुई है। अब सवाल है कि निष्कासन की सिफारिश के बाद अब महुआ के साथ क्या होगा। क्या उनकी संसद सदस्यता जाएगी? इन सब बातों को यहां जानना जरूरी है-

Mahua Moitra

महुआ पर पैसे लेकर सवाल पूछने का लगा है आरोप।

रिपोर्ट को पटल पर रखा जाए या नहीं, स्पीकर लेंगे फैसला

लोकसभा के कंडक्ट ऑफ बिजनेस से चैप्टर XXA में एथिक्स कमेटी की कार्यशैली के बारे में बताया गया है। इसमें कहा गया है कि कमेटी अपनी सिफारिश रिपोर्ट के रूप लोकसभा के स्पीकर के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद स्पीकर रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखने के बारे में फैसला ले सकते हैं। नियम यह भी कहते हैं कि कमेटी के सुझावों को देखते हुए सदन में किस तरह की प्रक्रिया चलेगी, रिपोर्ट इस बारे में भी बता सकता है।

End of Feed