क्या सचमुच पंजाब में गिर सकती है AAP की सरकार? किस आधार पर केजरीवाल के विरोधी कर रहे दावे; समझिए सियासत

Punjab Politics: कोई कह रहा है कि पंजाब में कभी भी आम आदमी पार्टी की सरकार गिर सकती है, तो कोई ये दावा कर रहा है कि भगवंत मान नीत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई लोग तो ये तक कह रहे हैं कि केजरीवाल अब दोबारा कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। दिल्ली में हार के बाद क्या सचमुच पंजाब की आप सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं? आपको सारी सियासत समझाते हैं।

AAP in Punjab: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी का क्या होगा? ये सवाल कई मायनों में अहम है, क्योंकि दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अब पंजाब को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के विरोधी अब ये दावा करने लगे हैं कि केजरीवाल अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। कई नेता ये दावा कर रहे हैं कि पंजाब में आप सरकार कभी भी गिर सकती है, केजरीवाल दोबारा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। कुछ लोगों का मानना है कि भगवंत मान नीत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले आपको ये बताते हैं कि आखिर आप विरोधी नेता क्या कुछ दावा कर रहे हैं।

Can AAP Government Really fall in Punjab

क्या पंजाब में भी गिरने वाली है आप की सरकार?

आप की हार के बाद लगातार हमलावर हैं भाजपा और कांग्रेस

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हार क्या मिली, उसके विरोधी ये तक दावा कर रहे हैं कि अब आप की सरकार पंजाब में गिरने वाली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर अपना हमला तेज कर दिया है, पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने एक दिन पहले ही ये दावा किया कि ‘भगवंत मान नीत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।’ चुघ की यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद उसकी पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।

End of Feed