Ariana Grande Covid: मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। एरियाना ग्रांडे की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एरियाना ग्रांडे से जुड़ी एक ऐसी न्यूज सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को कोविड हो गया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को चिंता में डाल दिया है। एरियाना ग्रांडे के फैंस उनकी सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं एरियाना ग्रांडे से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है।
Image Source: IMDb
एरियाना ग्रांडे को हुआ कोरोना
एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक खबर है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर के दी है। एरियाना ग्रांडे ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कोविड होने से पहले का मोमेंट। एरियाना ग्रांडे की इस तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आए। तस्वीर में एरियाना ग्रांडे एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। एरियाना ग्रांडे से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।
Image Source: Ariana Grande Instagram
इस फिल्म को लेकर चर्चा में है एरियाना ग्रांडे
एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे अपनी वायरल तस्वीर और कोविड के साथ-साथ फिल्म विकेड: फॉर गुड (Wicked: For Good) को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म विकेड: फॉर गुड ब्रॉडवे म्यूजिकल और ग्रेगरी मैगुइरे के 1995 के नोवल पर बेस्ड, विकेड: फॉर गुड में जोनाथन बेली, एथन स्लेटर, बोवेन यांग और मारिसा बोडे अहम रोल में हैं। यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एरियाना ग्रांडे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
