हॉलीवुड स्टार Vanessa Hudgens-Cole Tucker ने पहले बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल से निकलते नजर आए कपल

Vanessa Hudgens and Cole Tucker welcomes her first baby: हॉलीवुड स्टार वैनेसी हजेंस और कोल टकर ने अपने पहचे बच्चे को जन्म दे दिया है। दोनों स्टार्स अस्पताल से बाहर आते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो पैपराजी कैद करते दिख रहे हैं। फैंस भी अब दोनों स्टार्स को बधाई दे रहे हैं।

Vanessa Hudgens and Cole Tucker welcomes her first baby: वैनेसा हजेंस और कोल टकर के पास जश्न मनाने के डबल कारण है। हाई स्कूल म्यूजिकल स्टार और उनके बेसबॉल खिलाड़ी पति ने 3 जुलाई को अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है। उन्हें अपने बच्चे के साथ अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया है, इसी दिन कोल टकर अपना 28वां जन्मदिन भी मना रहे हैं अब यह दिन और भी खास हो गया है। वैनेसा और कोल ने साल 2023 में मैक्सिको में शादी की थी। हालांकि इससे 3 साल पहले यानी साल 2020 से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आई थीं।

Cole Tucker and Vanessa Hudgens gave Birth to First Child

Cole Tucker and Vanessa Hudgens gave Birth to First Child

पैरेंट्स बने वैनेसा हजेंस और कोल टकर

अभी तक बच्चे के लिंग और डेट ऑफ बर्थ को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं, तस्वीरों में वैनेसा हडगेंस और कोल टकर को लॉस एंजिल्स अस्पताल से अपने छोटे बच्चे के साथ निकलते हुए दिखाया गया है। हजेंस को हाल ही में सांता मोनिका में देखा गया था। वह व्हीलचेयर पर एक नर्स के साथ अस्पताल से बाहर आती दिख रही हैं।

End of Feed