Tom Cruise-Ana de Armas Breakup: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टॉम क्रूज से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था टॉम क्रूज 63 साल की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। टॉम क्रूज एक्ट्रेस एना डे अरमास (Ana de Armas) से शादी करने वाले हैं। इस शादी को लेकर भी कई जानकरियां दी गई थीं। लेकिन अब इन सब के बीच एना डे अरमास और टॉम क्रूज की लव लाइफ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Image Source: Reddit
टॉम क्रूज-एना डे अरमास का हुआ ब्रेकअप
एक्ट्रेस एना डे अरमास और टॉम क्रूज एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह दोनों की लव लाइफ है। जहां कुछ दिनों पहले एना डे अरमास और टॉम क्रूज की शादी की खबरें सामने आ रही थी, तो वहीं अब दोनों के ब्रेकअप ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। The Sun की रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम क्रूज और एना डे अरमास ने अच्छा टाइम स्पेंट किया, लेकिन उनका रोमांस अब खत्म हो गया। वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे, लेकिन डेटिंग बंद हो गई। उनके बीच का स्पार्क खत्म हो गया था, लेकिन वो एक-दूसरे की कंपनी को अभी भी पसंद करते हैं। दोनों ने इसे बहुत ही मैच्योरली हैंडल किया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एना डे अरमास और टॉम क्रूज ब्रेकअप के बाद भी साथ फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे। एना डे अरमास और टॉम क्रूज के ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन आपका बता दें कि अभी एना डे अरमास और टॉम क्रूज ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
एना डे अरमास-टॉम क्रूज का अफेयर
एना डे अरमास-टॉम क्रूज के अफेयर की खबरें तब सामने आई जब दोनों को हाथ पकड़े हुए स्पॉट किया गया। लेकिन दोनों उम्र के गैप के चलते चर्चा में आ गए थे। एना डे अरमास टॉम क्रूज से 26 साल छोटी हैं। एना डे अरमास और टॉम क्रूज से जुड़ी ब्रेकअप की खबर पर अपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
