Tobey Maguire की EX-वाइफ Jenniger Meyer ने इस अरबपति से की सगाई, फैंस बोले- 'लॉटरी लग गई..'

Jennifer Meyer's Engangement: टोबी मैगुइरे की एक्स वाइफ जेनिफर आज फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। उन्होंने अरबपति जेफ्री ओगुनलेसी से सगाई कर ली है। जिसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। यहां इसी खबर पर एक नजर डालते हैं।

Jennifer Meyer's Engangement: हॉलीवुड एक्टर टोबी मैगुइरे की एक्स वाइफ जेनिफर मेयर को अब दोबारा प्यार हो गया है। अब एक बार फिर जेनिफर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने अरबपति जेफ्री ओगुनलेसी से सगाई कर ली है। मेयर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेफ्ट हैंड में डायमंड रिंग पहनी है। जो उनकी सगाई की अंगूठी है। फैंस भी जेनिफर के लिए काफी खुश हैं और उनकी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने फिल्म Emergency के पोस्टपोन होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरी फिल्म पर इमरजेंसी लग गई..'

Jennifer Meyer's Engangement

Jennifer Meyer's Engangement

प्राइवेट डिनर में मिला सरप्राइज

दोनों यकीनन एक प्राइवेट डिनर करते नजर आए हैं। अपनी जिंदगी के इस सबसे जरूरी पलों को जेनिफर ने सभी के साथ शेयर किया है। लोग भी उनके लिए काफी खुश हैं। एक्स हसबैंड टोबी के साथ अपने रिश्ते की वजह से जेनिफर बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई थीं। पर अब इस खुशखबरी को सुनकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और दोनों के इस रिश्ते के लिए काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

End of Feed