एकॉन की 29वीं वेडिंग एनिवर्सरी से पहले सिंगर लगा बड़ा झटका, पत्नी टोमेका थियाम ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2025, 01:44 PM IST

Akon Divorce Case: हॉलीवुड के फेमस सिंगर एकॉन (Akon) की पत्नी टोमेका थियाम (Tomeka Thiam) ने शादी के 29 साल पूरे होने से पहले कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Akon Divorce Case: इंटरनेशनल पॉप स्टार एकॉन (Akon) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। एकॉन की प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एकॉन की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। एकॉन ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। एकॉन की पत्नी टोमेका थियाम (Tomeka Thiam) ने 29 साल की शादी को अब खत्म करने का फैसला कर लिया है। टोमेका थियाम ने तलाक फाइल कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हो गए। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Akon Divorce Case

Image Source: Aol.com

एकॉन की पत्नी ने फाइल किया तलाक

सिंगर एकॉन एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह एकॉन के तलाक की खबरें हैं। पिपल डॉट कॉम (People.com) की रिपोर्ट के मुताबिक एकॉन और टोमेका थियाम ने 29वीं शादी की सालगिरह से ठीक पहले हुआ। टोमेका ने कोर्ट में 'अनरेकन्साइलेबल डिफरेंसेज' का हवाला देते हुए केस दाखिल किया। दोनों की शादी 1996 में हुई थी और उनके 17 साल की बेटी जर्नी (Journey) है। टोमेका ने जॉइंट लीगल कस्टडी मांगी है लेकिन फिजिकल कस्टडी खुद की चाहती हैं जबकि एकॉन को विजिटेशन राइट्स दें। उन्होंने स्पाउसल सपोर्ट की डिमांड की लेकिन एकॉन को कोई सपोर्ट न देने की बात कही। आपको बता दें कि कोर्ट में अभी कोई फैसला नहीं आया लेकिन ये केस अकोन की इमेज को हिट कर सकता है।

End of Feed