फुटबॉलर डेविड बेकहम संग नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, इवेंट से वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2025, 07:50 PM IST

David Beckham-Samantha Ruth Prabhu Video: फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फुटबॉलर साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

David Beckham-Samantha Ruth Prabhu Video: फुटबॉल के किंग डेविड बेकहम (David Beckham) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। डेविड बेकहम से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी डेविड बेकहम की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच डेविड बेकहम का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डेविड बेकहम मुंबई में नजर आ रहे हैं। डेविड बेकहम का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की ये एक्ट्रेस भी नजर आईं।

David Beckham-Samantha Ruth Prabhu Video

Image Source: Zoom Instagram

डेविड बेकहम के साथ नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु

डेविड बेकहम एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है, इस वीडियो में डेविड बेकहम इंडिया में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी नजर आईं। डेविड बेकहम और सामंथा रुथ प्रभु को साथ देखने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुंबई में आयोजित एक खास हाउस ऑफ इंस्टाग्राम इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। इसी इवेंट में सामंथा ने डेविड बेकहम का इंटरव्यू भी लिया था। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सामंथा रुथ प्रभु और डेविड बेकहम का वायरल वीडियो।

End of Feed