Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, नन्ही सी Maltie Marie को देखकर खिल उठेगा दिल

Priyanka Chopra wishes Nick Jonas on Birthday: प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने पति निक के जन्मदिन पर अपनी फोन की गैलरी से अनदेखी तस्वीर साझा की। अपने पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। फैंस से लेकर स्टार्स तक हर कोई निक को जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

Priyanka Chopra wishes Nick Jonas on Birthday: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जॉनस( Nick Jonas) को 32वें जन्मदिन पर बधाई दी है। निक जॉन्स ने 16 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाया इस मौके पर उनकी पत्नी और बेटी बेहद खुश नजर आई। इस खुशी को जाहीर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक जॉन्स को जन्मदिन की बधाई दी और एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की है।

Priyanka Chopra wishes Nick Jonas on Birthday:

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने पति निक के जन्मदिन पर अपनी फोन की गैलरी से अनदेखी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जॉन्स को गले लगा रही है, ऑरेंज ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ में पति निक जॉन्स ब्लू जैकिट में पत्नी की कमर में हाथ रखे हुए हैं। वहीं नीचे की तरफ नजर डाले तो नन्ही सी मालती मैरी मम्मी-पापा को हग कर रही है । मालती की इस क्यूट तस्वीर पर फैंस फिदा हो गए क्योंकि वह बेहद प्यारे तरीके से ममा-पापा को गले लगा रही है। इसे साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है- सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमारे सभी सपनों को साकार करते हैं.. हर दिन.. हम आपसे प्यार करते हैं निक जॉन्स ।

End of Feed