'हेड्स ऑफ स्टेट' के विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'कभी-कभी आपको...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2025, 01:24 PM IST

Priyanka Chopra Cryptic Post: बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर से खबरों में आ गई है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या लिखा...

Priyanka Chopra Cryptic Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट है। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको लेकर काफी बात की जा रही है। साथ ही साथ इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर के कमेंट से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं ये आखिर पूरा मामला क्या है।

Priyanka Chopra Cryptic Post

Image Source: Priyanka Chopra Instagram

प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की नई पोस्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन सब से बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'कभी-कभी आपको पीछे जाना पड़ता है ताकि आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो (Sometimes you have to go backwards to go forward)'। प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट तब आया जब उनकी मैनेजर के एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दरअसल, प्रियंका की मैनेजर ने उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State) की सक्सेस का क्रेडिट प्रियंका को दे दिया, जिसके बाद जॉन सीना (John Cena) और इदरीस एल्बा (Idris Elba) के फैंस भड़क गए और विवाद शुरू हो गया था।

End of Feed