प्रियंका चोपड़ा ने फूफा जी के स्वर्गवास पर किया पोस्ट, रमन राय हांडा के जाने से दुखी है परिवार

Priyanka Chopra Post for Raman Rai Handa : कल रात चोपड़ा परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई थी। मन्नारा चोपड़ा के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक हुई उनकी इस दुखद मौत से परिवार में शोक की लहर है। वहीं आज प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अंकल के लिए दुआ मांगी है।

Priyanka Chopra Post for Raman Rai Handa : अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) के पिता का बीती रात सोमवार को निधन हो गया। 72 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। कल मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें पिता रमन राय हांडा इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर है। मन्नारा के पिता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के फूफा लगते थे। जैसे ही एक्ट्रेस को उनके जाने की खबर मिली वैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Priyanka Chopra Post for Raman Rai Handa

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि - "आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे रमन अंकल ( फूफा जी) भगवान आपकी आत्मा को शांति दे" उन्होंने इस स्टोरी में रमन हांडा की पत्नी कामिनी हांडा, मन्नारा चॉपरा और मिताली हांडा को भी टैग किया है। बता दें कि रमन राय हांडा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा के फूफा लगते थे मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की फुफेरी बहन है।

End of Feed