साड़ी पहन बला की खूबसूरत लगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'माई देसी गर्ल'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 12:25 PM IST

Nick Jonas on Priyanka Chopra Desi Look: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद एक्ट्रेस के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) प्रियंका चोपड़ा के दीवाने हो गए हैं।

Nick Jonas on Priyanka Chopra Desi Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इस फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसने फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया गया। फिल्म के टाइटल को बड़े इवेंट के साथ बताया गया। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहनकर पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। अब इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) का रिएक्शन सामने आ गया है।

Nick Jonas on Priyanka Chopra Desi Look

Image Source: Nick Jonas Instagram

प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर निक जोनस ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साड़ी पहने अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अभी रिएक्शन दिया है। निक इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। पहली तस्वीर पर लिखा 'Just Wow', तो वहीं दूसरी तस्वीर पर लिखा कि 'माई देसी गर्ल'। निक जोनस की दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed