Priyanka Chopra ने हाथ पर बेटी मालती मैरी का टैटू देख फैंस ने उतारी नजर, बोले- 'मां हो तो PC जैसी..'

Priyanka Chopra and Malti Marie: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा का अपनी बेटी मालती मैरी के साथ काफी प्यारा रिश्ता है। फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने के बाद भी प्रियंका अपनी बेटी को खुद से जुदा नहीं करती हैं। अब प्रियंका ने बेटी के लिए अपना हाथ में एक प्यारा सा टैटू करवाया है।

Priyanka Chopra and Malti Marie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक पर्फेक्ट कपल हैं। दोनों अपनी बेटी मालती मैरी का भी पूरा खयाल रखते हैं। मालती इस समय प्रियंका और निक के साथ फ्रांस में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका ने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ कुछ प्यारी फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस का ध्यान प्रियंका के टैटू पर चला गया है, जो उन्होंने अपनी बेटी मालती को डेडीकेट किया है। मालती और प्रियंका के बीच का प्यार इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। प्रियंका अक्सर अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते काफी बिजी रहती हैं। यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding: न कोई ढोल नगाड़े न शोर-शराबा, मंदिर में 7 फेरे लेकर सिद्धार्थ की हो गईं अदिति, देखे तस्वीरें

Priyanka Chopra's New Tattoo for Marti Marie

Priyanka Chopra's New Tattoo for Marti Marie

बावजूद इसके वह अपनी बेटी की खुद से दूर नहीं करतीं, बल्कि मूवी के शूट से लेकर हॉलिड तक, हर जगह वह मालती को अपने पास ही रखती हैं। वहीं दूसरी ओर निक भी अपनी बेटी का पूरा खयाल रखते हैं। अभी कुछ समय पहले जब प्रियंका अपने भाई की शादी के लिए भारत आई थीं, तो निक ने अकेले ही बेटी मालती को संभाला था। अब यहां प्रियंका के इस नए टैटू पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed