Paul Teal Death Reason: हॉलीवुड की वर्ल्डवाइड फेमस ड्रामा सीरीज 'वन ट्री हिल' (One tree hill) में अपने बेहतरीन रोल के लिए जाने जाने वाले एक्टर पॉल टील (Paul Teal) का निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त सुसान टोलर वाल्टर्स ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए पॉल टील ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत की खबर सुनकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार वाले सदमे में हैं। वाल्टर्स ने भी टील के बेहतरीन टैलेंट और पर्सनैलिटी की खूब तारीफ की है। जो लोग भी टील को जानते थे, उन्हें पता है कि वह एक बेहतरीन इंसान थे। वॉल्टर्स ने कहा पॉल टील का यूं दुनियां को छोड़कर चले जाना काफी दुखद है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
Hollywood Actor Paul Teal Died
सोशल मीडिया पर भी फैंस ने दी पॉल टील को श्रद्धांजली
पॉल टील की मंगेतर एमिलिया टोरेलो ने इस दुखद घटना के बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और टील का श्रद्धांजली दी है। एमिलिया ने बताया कि कैसे पॉल ने कभी हार नहीं मानी और अपनी जिंदगी के लिए स्ट्रगल करते हुए, उन्होंने जीवन में हर दिन पूरी एक्साइटमेंट और खुशी के साथ जीने की कसम खाई थी।
टील ने इस जानलेवा बीमारी का आखिरी वक्त तक बड़ी हिम्मत से सामना किया था। टोरेलो ने कहा कि वह सिर्फ मेरे पार्टनर ही नहीं बल्कि दुनिया से मिले सबसे बड़े गिफ्ट की तरह हैं। वह उनकी यादों को हमेशा एक साथ संजोने का वादा करती भी नजर आईं ।
