पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, अबीर गुलाल को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं फैंस

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के लोगों का दुख साझा करते हुए पोस्ट किया है। लोगों के प्रति सवेंदनाएं दिखाते हुए उन्होंने हमले की निंदा की है। हालांकि एक्टर को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है ।

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ( Fawad Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वह लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे, हालांकि अब लग रहा है कि बॉलीवुड में उनकी एंट्री पर तलवार लटक गई है। उनकी फिल्म अबीर गुलाल( Abir Gulal) रिलीज होने वाली थी जिसे लोग बॉयकोट करने की बात कर रहे हैं। इन सभी विवादों के बीच एक्टर फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्ट किया है। मृत लोगों के प्रति संवेदनाएँ दिखाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाई है।

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack

फवाद खान( Fawad Khan) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकी हमले के बाद अपनी बात रखी है, जिसमें कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। पाकिस्तानी अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं"।

End of Feed