ऑस्कर विनर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, हॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 08:34 PM IST

Robert Redford Dies At The Age of 89: हॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर और फिल्ममेकर रॉबर्ट रेडफोर्ड (Robert Redford) का निधन हो गया है। 16 सितंबर को 89 साल की उम्र में वो अपने प्रिय घर सुंडांस, यूटा में नींद में चल बसे। इस खबर ने फैंस को उदास कर दिया।

Robert Redford Dies At The Age of 89: हॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर और फिल्ममेकर रॉबर्ट रेडफोर्ड (Robert Redford) का निधन हो गया है। रॉबर्ट रेडफोर्ड ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यू यॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक रेडफोर्ड का निधन उनके प्रोवो के नजदीक पहाड़ी इलाके में बने घर में हुआ। रोजर्स एंड कोवान पीएमके की सीईओ सिंडी बर्जर ने बताया कि रॉबर्ट रेडफोर्ड ने नींद में ही आखिरी सांस ली। रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा जगत शौक की लहर दौड़ पड़ी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

Robert Redford Dies At The Age of 89

Image Source: IMDb

नाम किए कई अवॉर्ड्स

रॉबर्ट रेडफोर्ड का करियर 1950s से शुरू हुआ, उन्होंने ब्रॉडवे स्टेज पर डेब्यू किया। 1960 में टॉल स्टोरी (Tall Story) से सिल्वर स्क्रीन पर आए लेकिन असली फेम 1969 की बटच कैसिडी एंड द संडांस किड से मिला। 1970s-80s में उन्होंने द स्टिंग (The Sting), द वे वी वर (The Way We Were), थ्री डेज ऑफ द कोंडोर (Three Days of the Condor), ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन (All the President's Men) और द इलेक्ट्रिक हॉर्समैन (The Electric Horseman) जैसी हिट्स दीं। 1980 में ऑर्डिनरी पीपल (Ordinary People) डायरेक्ट करके बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता। 2018 में रिटायरमेंट अनाउंस करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म्स में अवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) में कैमियो और द ओल्ड मैन एंड द गन (The Old Man & the Gun) शामिल हैं। रेडफोर्ड को 2002 में ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट, 2017 में वेनिस गोल्डन लायन और 2019 में ऑनरेरी सेजर मिले।

End of Feed