Met Gala 2025 Rihanna Pregnant : वर्ल्ड फैशन इवेंट मेट गाला 2025 ( Met Gala 2025) की शानदार शुरुआत हो गई है। देश-विदेश से नामी स्टार्स अपने फैशन का जलवा दिखाने ब्लू कार्पेट पर उतरे। एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार्स कियारा आडवाणी-शाहरुख खान ने महफ़िल लूट ली, दूसरी तरफ सिंगर रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी से सबको चौंका दिया। मेट गाला 2025 इवेंट में रिहाना ने अपने तीसरे बेबी की घोषणा की है। फैशन गेम में रिहाना के स्टाइल को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।
ग्लोबल स्टार सिंगर रिहाना( Rihanna) ने मेट गाला 2025( Met Gala 2025) में अनोखा लुक कैरी किया। ब्लैक थीम को फॉलो करते हुए रिहाना ने ब्लैक कोट और बिग हैट पहनी। सबकी नजर उनके बेबी बंप के पीछे बंधे ब्लेजर पर थी जिसकी बाजूएं लटकी हुई थी। रिहाना ने खूबसूरती से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और फैंस को सरप्राइज कर दिया। रिहाना के इस लुक को फैंस की तरीफ़े मिल रही हैं।
रिहाना ( Rihanna) ने ब्लू कार्पेट पर आने से पहले ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। फ़ोटोग्राफ़र माइल्स डिग्स ने रिहाना की एक आकर्षक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह बारिश में खड़ी हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। जैसे ही ये फोटोज अपलोड हुई तुरंत वायरल हो गई, रेड कार्पेट पर आने से पहले ही वह चर्चा में आ गईं। दंपति, जिनके पहले से ही दो बेटे हैं अब कपल तीसरी बार प्रेग्नेंट हो रहे हैं। पिछले साल मेट गाला पर भी रिहाना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। अब एक बार फिर से रिहान को इस तरह से देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं।
