Met Gala 2025: रेड कारपेट पर किस करते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल, फैन्स ने की जोड़ी की तारीफ

Priyanka-Nick At Met Gala 2025: हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने न्यूयॉर्क में चल रहे मेट गाला 2025 में रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री मारी। इस दौरान दोनों का किस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Priyanka-Nick At Met Gala 2025: साल 2025 के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक मेट गाला का आयोजन 5 मई से हो गया है। इस साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई बड़े-बड़े मेट गाला 2025 में डेब्यू करने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में चल रहे मेट गाला 2025 इवेंट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने पति और हॉलीवुड सेलेब्रिटी निक जोनस (Nick Jonas) के साथ धांसू एंट्री मारी। हर बार की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने लुक्स से फैन्स को निराश नहीं किया। ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन की रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर को फ्लॉन्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पब्लिक में एक-दूसरे किस करते नजर आए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas in Met Gala 2025

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रेड कारपेट पर पहुंचते ही कैमरे के सामने एक के बाद एक कई पोज दिए। सभी फैन्स की नजरें इस कपल पर टिकी रहीं। इंस्टाग्राम पर फैन पेज द्वारा शेयर किए जा रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को आकर्षित करती दिखाई दी। मेट गाला 2025 के रेड कारपेट पर प्रियंका और निक ने अपने किस से समय को रोक दिया। प्रियंका और निक का किस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed