Met Gala 2025 Diljit Dosanjh Debut : वर्ल्ड के बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2025 ( Met Gala 2025) की शुरुआत न्यूयॉर्क में आज 5 मई से हो गई है। इंडिया से कुछ फेमस स्टार्स जो पहली बार मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं वह चर्चा में बने हुए हैं। इस बार इंडियन फैंस की नजर दिलजीत दोसांझ-शाहरुख खान के फैशन गेम पर होगी। हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि इंडिया के दो हैंडसम मुंडे मेट गाला में क्या पहनने वाले हैं। इवेंट से पहले खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलेगा
मेट गाला का 2025 का यह इवेंट बहुत खास होने वाला है। क्योंकि इस बार ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ डेब्यू करने जा रहे हैं। इवेंट से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, वो यह कि इवेंट में दिलीजित दोसांझ को ग्लोबल स्टार सिंगर शकिरा के साथ सीट दी गई है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत को वोग की अन्ना विंटोर के स्पेशल इनर सर्कल डिनर में भी इन्वाइट किया गया है, जो केवल इंडस्ट्री से जुड़े पावरफूल लोगों को ही बुलाया जाता है। यह सब देखकर तो लग रहा है कि मेट गाला में दिलजीत दोसांझ को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने वाला है।
दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) केवल इंडिया ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी काफी पॉपुलर हैं। इंडिया के साथ-साथ यूके में भी उनके लाखों फैंस हैं। बेशक से दिलजीत दोसांझ एक ग्लोबल स्टार हैं। बता दें कि दिलजीत का मेट गाला डेब्यू प्रबल गुरुंग के अनुसार होगा। सिंगर की पहचान को हाउते कॉउचर में पिरोने के लिए मशहूर, विश्व स्तर पर प्रशंसित डिज़ाइनर, दिलजीत की पंजाबी पहचान को दर्शाने वाला लुक तैयार कर रहे हैं।
