Justin Bieber to Attend Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) मुंबई में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी में परफॉर्म करने वाले हैं। इस वजह से अब वह 4 जुलाई को भारत पहुंच गए हैं। जस्टिन बीबर की कारों के काफिले के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इस बीच पैपराजी भी जस्टिन बीबर को अपने कैमरों में कैद करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाली हैं। हालांकि शादी के फंक्शन अभी से ही शुरू हो गए हैं, जिनमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होते दिख रहे हैं। दो प्री वेडिंग फंक्शन के बाद अब अनंत और राधिका 7 फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी भी काफी ग्रैंड होने वाली है। आइए अब सोशल मीडिया पर वायरल जस्टिन बीबर की वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Justin Bieber Arrives in Mumbai to Perform in Anant Ambani-Radhika Merchant's Wedding
यह भी पढ़ें- Anant Amabani-Radhika Merchant की शादी में मेहमानों को अपनी उंगलियों पर नचाएंगे ये 3 हॉलीवुड स्टार्स! सामने आए नाम
जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस पर नाचेगा पूरा बॉलीवुड
जस्टिन बीबर की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में परफॉर्मेंस एक हाइलाइट साबित होने वाली है। सिंगर की एंट्री के साथ ही फैंस अब काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे से राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि इस स्टार्स की डेट्स अभी पक्की नहीं हुई हैं।
लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन
जस्टिन बीबर की मुंबई में एंट्री वाले वीडियो पर यूजर्स के भी मजेदार रिएक्शन नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'क्या इसकी फीस के चक्कर में ही 25 प्रतिशत रिचार्ज का पैसा बढ़ाया गया है?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अब बॉलीवुड स्टार्स को भी जस्टिन बीबर के साथ सेल्फी मिल जाएंगी।'
