Brad Pitt and Ines De Ramon Relationship Rumors: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले एंजलीना जॉली संग उनका तलाक सुर्खियों में था तो अब इनेस डी रेमन (Ines De Ramon) संग उनके रिलेशनशिप की अफवाहों आग पकड़ रही हैं। एंजलीना जॉनी संग ब्रैड पिट के रिश्ते लगातार बद से बद्तर होते जा रहे हैं। यहां तक कि उनके बच्चें भी अब ब्रैड से मुंह मोड़ने लगे हैं। हाल ही में ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद अचानक ही दोनों के रिश्ते को लेकर बातें शुरू हो गई थीं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रैड पिट अपने इस रिश्ते को पब्लिक करने के मूड में नहीं हैं और कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक मिस्ट्री ही बनाकर रखें। यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी Deepika Padukone? बेबीबंप फोटोशूट देखते ही लोगों ने किया दावा, पर कैसे?
Brad Pitt and Ines de Ramon's Relationship
क्यों अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं ब्रैड पिट?
पिट और डी रेमन पहली बार नवंबर 2022 में सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडी गेरबर के साथ एक बोनो कॉन्सर्ट में नजर आए थे। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आने लगी थीं। ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि तब दोनों ने एक दूसरे को डेट कर शुरू ही किया था।
जिसके बाद इस साल की शुरुआत में, डी रेमन के एक सोर्स ने पीपल को बताया कि यह रिश्ता अभी काफी नया है और डी रेमन इसे और समय देने के बारे में सोच रही हैं। वहीं ब्रैड पिट की तरफ से तो अभी तक इसपर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। जिसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि सीरियल रिलेशनशिप में होने के बाद भी ब्रैड पिट नहीं चाहते कि इस रिश्तों को लेकर वह खुलकर बात करें।
