Blake Lively-Ryan Reynolds ने किया हमेशा के लिए हॉलीवुड छोड़ने का फैसला? इस विवाद से आ गए हैं तंग

Blake Lively-Ryan Reynolds Controversy: सोशल मीडिया पर अब हॉलीवुड स्टार्स ब्लेक लाइवली और रयान रेनॉल्ड्स को लेकर कुछ नई अफवाहें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ही अब हॉलीवुड को छोड़ने का बड़ा कदम उठाने वाले हैं। आइए यहां अपडेट पर नजर डालते हैं।

Blake Lively-Ryan Reynolds Controversy: सोशल मीडिया पर ब्लेक लाइवली (Blake Lively) और रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इट एंड्स विद अस ड्रामा के बाद अचानक सब बदल गया है। अब इन स्टार्स के फैंस उनकी लेटेस्ट फिल्म जिसमें घरेलू हिंसा के बारे में दिखाया गया है, को पसंद नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि क्या ये हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अब इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान बना रही है। इस समय दोनों ही स्टार्स को जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस मिली है। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यह सच साबित होने वाला है।

End of Feed