'Pushpa 2' की वजह से भारत में री-रिलीज नहीं हो पायी Christopher Nolan की Interstellar, जानिए कारण

Interstellar Skip Re-Release Due to Pushpa 2: एक तरफ लोगों के बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) को लेकर अलग ही हाइप बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर लोग गुस्सा भी हैं क्योंकि 'पुष्पा 2' की वजह से क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) अपनी फिल्म 'इंटरस्टेलर' (Interstellar) आईमैक्स में रिलीज नहीं हो पाई है।

Interstellar Skip Re-Release Due to Pushpa 2: साल 2024 में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) को निर्माताओं ने आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करा दी है। आज का दिन अल्लू अर्जुन के फैन्स के लिए दिवाली के त्योहार से कम नहीं है। इस पैन इंडिया फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए अल्लू अर्जुन के फैन्स ने लगभग 3 सालों तक लंबा इंतजार किया है। लोगों ने 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग ओपन होते ही इसकी टिकट्स बुक करना शुरू कर दिया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह से लेकर रात तक के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। 5 दिसंबर के दिन हॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) अपनी फिल्म 'इंटरस्टेलर' (Interstellar) को री-रिलीज करने वाले थे लेकिन 'पुष्पा 2' को क्रेज को देखते हुए उन्होंने इसे आगे टाल दिया है।

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के लिए भारत में सभी आईमैक्स स्क्रीन्स को कुछ दिनों के लिए बुक कर लिया है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स साइंस फिक्शन ड्रामा 'इंटरस्टेलर' को भारत में आईमैक्स में दोबारा रिलीज करने वाले थे लेकिन अब वो इस फिल्म को दोबारा रिलीज नहीं कर पाएंगे। एक यूजर ने 'इंटरस्टेलर' री-रिलीज ना होने पर गुस्सा जाहिर करते हुए आईमैक्स के मालिकों पर तंज कसा है। यूजर ने लिखा, 'आईमैक्स द्वारा यह निर्णय लेना कितना बेकार है।'

End of Feed