Brad Pitt को सता रही है एक्स-वाइफ Angelina Jolie और बच्चों की याद, कहा- 'क्रिसमस अब वैसा नहीं होगा'

Brad Pitt and Angelina Jolie Divorce: हॉलीवुड स्टार कपल ब्रैड पिट और एंजलीना जॉली का तलाक बीते काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ही स्टार्स एक दूसरे के साथ कानूनी लड़ाई खत्न करने में फिलहाल नाकामयाब रहे हैं। इस बीच अब ब्रैड पिट को क्रिसमस के मौके पर अपने बच्चों की काफी याद आ रही है।

Brad Pitt and Angelina Jolie Divorce: क्रिसमस आने वाला है। फेस्टिवल के मौकों पर हर कोई अपनी फैमिली के साथ ही समय बिताना चाहता है। यह हम एक बार फिर साथ में क्वालिटी टाइम बिताने और एक दूसरे की कंपनी एंजॉय करने का वक्त हैं। हालांकि हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट के लिए यह फेस्टिव सीजन वैसा नहीं है। वह क्रिसमस के दौरान अपने बच्चों को नहीं देख पाएंगे। इस बात का एक्टर को बड़ा अफसोस है। फेस्टिव सीजन पर वह अपने बच्चों को काफी याद कर रहे हैं। उनके लिए फेस्टिव का मतलब ही बच्चों के साथ समय बिताना है।

Brad Pitt and Angelina Jolie

पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट क्रिसमस हॉलिडे पर अपने बच्चों को 'मिस' कर रहे हैं। ब्रैड पिट का 18 दिसंबर को बर्थडे भी है। इस साल वह 61 के हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर भी शायद पर अपने बच्चों की शक्ल न देख पाएं। जिससे यह दुख और भी बढ़ गया है। पोर्टल ने एक सोर्स के हवाले से कहा है कि ब्रैड को लगता है कि क्रिसमस 'पहले जैसा नहीं रहेगा' जब तक वह अपने बच्चों के साथ कुछ समय नहीं बिताते, तब तक फेस्टिव का कोई मतलब नहीं है। ब्रैड अपने बच्चों को याद कर रहे हैं और चाहते हैं कि उनके साथ समय बिता सकें, खासकर इस महीने, क्रिसमस और अपने जन्मदिन के मौके पर।

End of Feed